नई दिल्ली। परमाणु करार विवाद के बीच अगले महीने चीन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी भाग लेंगे। सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यह जानकारी दी। वांग यी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 9 और 10 जून को हसन रूहानी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच किंरदाओ शहर में मुलाकात होगी। बता दें कि इस सम्मेल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शिरकत करेंगे।