गौरतलब है कि पिछले कई सालों से अमरीका पाकिस्तान को आर्थिक मदद देता रहा है। वह उसे हर साल अरबों की आर्थिक मदद देता रहा है। मगर आतंकी गुट हक्कानी नेटवर्क पर कार्रवाई न करने पर अमरीका ने उसकी आर्थिक मदद में कटौती कर दी है। इसके बाद से पाकिस्तान की स्थिति खराब होती जा रही है। इससे बचने के लिए उसे चीन पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पहले जहां अमरीका उसे मुफ्त आर्थिक मदद देता था, वहीं अब वह पाकिस्तान को लोन के रूप आर्थिक मदद पहुंचा रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति ने हाल ही में पाकिस्तान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान की मदद कर ठगे हुए महसूस करते हैं। उनका कहना था कि पाकिस्तान आर्थिक मदद लेकर सिर्फ आतंकवाद को पोषित कर रहा है। दरअसल भारत ने अमरीका को पाकिस्तान के खिलाफ कई पुख्ता सबूत दिए हैं। इसे लेकर अमरीका काफी गंभीर है।