रियाद। सऊदी अरब में कट्टरपंथी वहाबी विचारधारा को मानने वाले लोगों में संगीत सुनने-सुनाने का चलन नहीं है। लेकिन राजधानी रियाद में एक कंसर्ट का आयोजन किया गया, इस लोक संगीत कार्यक्रम में अरब परिधान पहने हजारों लोग झूमते नजर आए। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि अब सऊदी के लोगों के जीवन को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए यह बड़ा बदलाव किया जा रहा है क्योंकि ऐतिहासिक रूप से सऊदी समाज सांस्कृतिक लिहाज से बहुत समृद्ध रहा है। बता दें कि सऊदी में कई तरह का संगीत हुआ करता था, लेकिन 1990 के दशक में रूढ़िवादियों की ताकत बढ़ने के साथ ही संगीत और कंसर्ट पर पाबंदियां लगा दी गई।