
गुना बस हादसे के 11 मृतकों की DNA रिपोर्ट आई, अब परिजन को सौंपे जाएंगे शव, बस मालिक भी धराया
मध्य प्रदेश के गुना में पिछले दिनों हुई डंपर और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर के बाद बस में आग लगने से हुई 13 यात्रियों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस के मालिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी बस मालिक को जेल पहुंचा दिया है। इसी के साथ बस हादसे में जान गवाने वाले 11 यात्रियों की डीएनए रिपोर्ट भी आ गई है। पुलिस सोमवार को सभी 11 शवों को उनके परिजन को सौंपेगी।
आपको बता दें कि हादसे में कुल 13 यात्रियों की जलकर मौत हुई थी, जिनमें से 2 की शिनाखित पुलिस ने पहले ही करके दोनों के परिजन को शव पहले ही सौंप दिए थे। हालांकि, हादसे में 11 यात्रियों के इतनी बुरी तरह जले थे कि उनकी सामान्य पड़ताल से शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। ऐसे में पुलिस ने सभी 11 मृतकों की डीएनए जांच कराई थी। अब उन सभी की रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने सभी परिजन को सुबह बुला लिया है, ताकि उनके मृतक का शव उन्हें सौंपा जा सके।
बस मालिक को कोर्ट ने भेजा जेल
वहीं मामले को लेकर एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि, हादसे का शिकार बस मालिक आरोपी भानुप्रताप सिंह को लक्ष्मीगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Published on:
31 Dec 2023 08:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
