आपको बता दें कि इससे पहले 27 दिसंबर की रात करीब 8 बजे गुना जिले में एक यात्री बस और डंपर के बीच भीषण टक्कर हो गई थी, जिससे बस में आग लग गई थी। हादसे में 13 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। जबकि 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका अब भी इलाज चल रहा है। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम मोहन यादव ने गुना आरटीओ और नगर पालिका सीएमओ को निलंबित कर दिया था। साथ ही जिला कलेक्टर, एसपी और परिवहन कमिश्नर को हटा दिया था। वहीं पुलिस ने डंपर चालक, बस मालिक और बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।