नौकरी करना भूल जाएगा
वहीं, ड्राइवर का आरोप है कि ऐसा करने से जब वह मना करता है तब मैडम धमकी देती हैं। डिप्टी कलेक्टर मैडम कहती हैं कि ऐसा फंसाऊंगी कि तू नौकरी करना भूल जाएगा। ड्राइवर ओमप्रकाश का कहना है कि मैं उनसे गुहार करता रहा कि मेरी धर्मपत्नी और नातिन बीमार है, मुझे जल्दी छोड़ दें। लेकिन मुझे सुबह साढ़े नौ से रात्रि सात-आठ बजे तक बिठाए रखती हैं।