4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश में भारी बारिश से कई जिलों के स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित

स्कूलों में एक दिन की छुट्टी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 16 Aug 2019, 10:07 AM IST

Holiday declared in schools

मध्यप्रदेश में भारी बारिश से कई जिलों के स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित

गुना. मध्यप्रदेश के गुना, विदिशा, राजगढ़ जिलों में रिमझिम बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने से जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। गुना जिले में बारिश के चलते 16 अगस्त को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ( नर्सरी से लेकर हॉयर सेकेंडरी तक )के लिए अवकाश घोषित किया है। शहर में कॉलोनियों व निचले क्षेत्रो में अब पानी उतर गया है। शिवना नदी के कैचमेंट एरिये में हुई बरसात से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

MUST READ : बड़ी खबर : नदी में बहे एक युवक की मौत, भारी बारिश से MP के 36 जिलों में अलर्ट!

स्कूल में एक दिन का अवकाश घोषित

कालाभाटा बांध का तीसरा गेट खोलने के बाद फिर से पशुपतिनाथ मंदिर में पानी पहुच गया है। वहीं रतलाम में भी भारी बारिश की चेतावनी से कल स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। शाजापुर जिले में हो रही लगातार बारिश से विद्यालयों में पानी भरने की प्राप्त हो रही सूचनाओं को देखते हुए कलेक्टर डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने 16 अगस्त को जिले के नर्सरी से लेकर हॉयर सेकेंडरी तक के छात्रों के लिये स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। अवकाश शिक्षकों के लिए लागू नहीं है।

MUST READ : Babulal Gaur health : अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर से मिलने पहुंचे CM कमलनाथ

भोपाल में एक डूबे युवक की तलाश जारी

बैरागढ़ क्षेत्र के ईंटखेड़ी स्थित कुलांसी नदी उफान पर है। गुरूवार को रिमझिम बारिश से कुलांसी नदी का जल स्तर बढ़ गया। इस बीच कुलांसी नदी पुल पार कर रहा एक युवक नदी में बहा। बड़ी बात ये रही की घटना के दो घण्टे बाद भी गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा घंटों नदी में बहे युवक की तलाश की गयी, लेकिन युवक अब तक नहीं मिल पाया है। मौके पर खजूरी थाना पुलिस भोपाल से बुलाये गये गोताखोर की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। रात होने की वजह से सर्चिंग नहीं हो पायी।

MUST READ : ब्रेकिंग : भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले, कुलांसी नदी पुल से बहा युवक

सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की खुली पोल

बरसात से पहले निगम प्रशासने सुरक्षा व्यवस्थे के दावे किये थे। जिसके अब पोल खुलते नजर आ रहे है। प्रदेश अबतक नदी-नालों के उफान में करीब 5 लोग के बह जाने से मौत हुई है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश से बाढ की स्थिति बनी है। प्रशासन के लाख दावों के बाद भी अबतक बाढ़ क्षेत्रों में राहत कार्य बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा है।