छात्रावास को दुरुस्त किया जाएगा, इसके बाद ही शुरू हो सकेगा। उधर, छात्र संगठन डीएसओ के कार्यकर्ताओं ने हास्टल को लेकर विरोध जताया और कालेज के प्रभारी प्राचार्य से मुलाकात भी की। छात्रों ने बताया, पिछले ६ साल से गुना पीजी कालेज का बॉयज हॉस्टल बंद पड़ा हुआ है, जिसे शुरू करने की मांग को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इस वर्ष भी छात्रों द्वारा कालेज प्रशासन से छात्रावास को एक जुलाई से शुरू करने की मांग की थी और प्रबंधन ने आश्वासन भी दिया था। लेकिन जुलाई महीने का आधा समय निकल गया है, लेकिन अब तक हॉस्टल को शुरू नहीं किया है।