19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Guna / संबल योजना के तहत गुना में गरीबों के 220 करोड़ रूपये माफ

संबल योजना के तहत गुना में गरीबों के 220 करोड़ रूपये माफ

संबल योजना के तहत गुना में गरीबों के 220 करोड़ रूपये माफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Aug 2018, 4:50 PM IST

guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, today news, Sambal scheme, kisaan, barish, fasal, crops,

संबल योजना में गुना में गरीबों के 220 करोड़ रुपए माफ

गुना@जावेद खान की रिपोर्ट...

विद्युत कंपनी ने गुना के पास एक लाख उपभोक्ता के 220 करोड़ रुपए के बिल माफ कर दिए गए हैं। श्रमिकों को 200 रुपए मासिक बिल पर बिजली का कनेक्शन देने वाला एक लाख परिवारों का पंजीकरण हो गया है। अब इनको 200 रुपए मासिक बिल देना होगा। जिससे आम नागरिक बहुत खुश है।

जानकारी के अनुसार अब भी पंजीयन किया जा रहा है। सभी लोग बारी बारी अपना पंजीयन करवा रहे हैं। बीपीएल परिवारों के पुराने बिल को खत्म कर दिया गया है। इसके मुकाबले 56 हजार परिवारों को लाभ मिला है। गुना जिले में 1 लाख 7 हजार 390 उपभोक्ता के बिल के कम किए गए हैं। इस महीने भी 23 हजार बिल मजदूरों के और 89 हजार बीपीएल परिवारों के बिल जनरेट हो गए हैं। उधर, सरकार द्वारा बिजली चोरी के मामले भी छांटे जा रहे हैं। एसई एसपी शर्मा ने कहा, मजदूरों के समग्र आईडी से पंजीयन हो गए हैं।

इतनी राशि माफ
- गुना में 79.78 करोड़ सरचार्ज या ब्याज माफ।
- 76.72 करोड़ शासन चुकाएगी। माफ की राशि शासन देगी।
- 76.72 करोड़ रुपए की राशि विद्युत कंपनी ने माफ की है।
- करीब 220 करोड़ रुपए माफ किए गए हैं।

वहीं गुना में सुबह से जोरदार बारिश होने से फसलों को नया जीवन मिल गया है। जिससे किसान बहुत खुश है। कृषि जानकारों का कहना है कि अब मौसम में नमी आने से फसलों पर दवाओं का छिड़काव किया जा सकता है। जिससे किसानों को खरपतवार से मुक्ति मिल जाएगी। फसल सुरक्षित रहेगी। कुछ दिनों पहले तक बारिश न होने के कारण किसान परेशान थे। उनको डर था कि बारिश न होने के कारण कही फसल खराब न हो जाए। आम लोग भी बारिश न होने के कारण परेशान थे। पानी की कमी होने का डर हर जगह व्याप्त था। पर, सुबह से हुई जोरदार बारिश की पुन: शुरूआत ने उनके मन मेें रोशनी की किरन जगा दी है।