
शहर में लगे 122 कैमरे, 29 पाइंट का प्रस्ताव भेजा
गुना। शहर में 30 पाइंड पर लगे 122 सीसीटीवी कैमरा चालू हो गए हैं। इस वह प्रमुख चौराहा, मार्ग, बाजार, स्टेशन और बस स्टैंड पर होने वाली हर गतिविधि पुलिस की ‘तीसरी आंख’ में कैद हो रही है। पुलिस ने 29 स्थानों के लिए और प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पास होता है तो करीब 100 कैमरा और लगाए जाएंगे। इसके बाद शहर की हर गली सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगी। हाल ही में चालू हुए कैमरों से शहर कोतवाली और कैंट थाना क्षेत्र में आने वाले प्रमुख चौराहा कैमरों की निगरानी में है।
इनके माध्यम से चोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एसपी निमिष अग्रवाल ने बताया, शहर में जितने कैमरा लगाए हैं, उतने ही कैमरों का और प्रस्ताव भेजा है।
गुना निवासी लोगों का कहना भी यही कहना है कि शहर में कैमरा लगने से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। छोटी छोटी चीजों के लिए हमें परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। सभ कुछ कैमरे की नजर में रहेगा। जिससे हमें बड़ा सुकून रहेगा।
संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर
पुलिस ने कुछ पाइंट की संवेदनशीलता को देखने विशेष नजर रखने का काम शुरू किया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सदर बाजार और चौराहों पर विशेष निगरानी की जा रही है। जहां ज्यादा चोरी की वारदात हो रही हैं, वहां ज्यादा निगरानी की जा रही है।
ये होंगे फायदे
- शहर में अभी १२२ कैम
रा हैं और ३० स्थानों पर निगरानी की जा रही है।
- २९ पाइंट का जो प्रस्ताव भेजा है, अगर वह पास होता है तो हर चौराहा पुलिस की निगरानी में आ जाएगा।
- बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
- लड़ाई, झगड़ा, बलबा आदि में भी पुलिस पहले से अलर्ट हो जाएगी।
- शहर में कहां लोग जुट रहे हैं, कौन सा जुलूस किस ओर जा रहा है, इसकों भी लाइव देखा जा सकेगा और नियंत्रित किया जा सकेगा।
Published on:
10 Jun 2018, 4:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.