19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Guna / गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohar Singh Lodhi

•

Updated: 17 Jun 2018, 1:07 PM IST

 guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, audio tape, aag, fire in guna, fire news, advocate bhupnarayan solanli, virul audio,

गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

गुना. शहर के लक्ष्मीगंज में शनिवार को सुबह एक गोदाम अचानक आग लग गई। कॉस्मेटिक आइटम की इस गोदाम में आग से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। उधर, गोदाम से सटकर रेडिमेट कपड़ों की दुकान थी, वह बाल-बाल बच गई है।
कोतवाली गली में संजय जैन की संजय मार्केटिंग के नाम से कास्मेटिक आइटम की बड़ी दुकान है। पास में ही बने कॉम्प्लेक्स में उनकी गोदाम थी। गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं है, इसके बाद भी आग लग गई। गोदाम के बाहर कचरा पड़ा रहता है। सफाई करने के बाद लोग कचरा और प्लास्टिक डाल देते थे, जहां कई बार सफाई कर्मचारी आग भी लगा देता था। लेकिन शनिवार को आग कैसे फैली, इसकी कोई जानकारी नहीं लग रही है। इसके पहले इस कॉम्प्लेक्स के सामने ४ गुमठियों में आग लग गई थी, काफी नुकसान हुआ था।

आग बुझाने में घर का पानी भी खत्म
गोदाम के ऊपर आवास भी हैं। आग की सूचना के बाद दो दमकल भी मौके पर पहुंच गईं। दो टैंकर पानी भी आग बुझाने भेजा गया। इसके अलावा आसपास के रहवासियों ने अपने घरों में रखे पानी से भी आग बुझाई। इससे घर का पानी भी खत्म हो गया।

आडियो वायरल मामले में भूपनारायण सोलंकी पर कोतवाली में मालला दर्ज
गुना. हाल में हुए आडिया वायरल मामले में स्टेट बार काउंसिल के सदस्य और एड्वोकेट भूपनारायण सोलंकी पर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है। ब्राह्मण समाज द्वारा उठाई गई मांग के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उधर, इसी मामले को लेकर जिला अभिभाषक संघ भी साधारण सभा की बैठक करने वाला है।

हाल ही सोशल मीडिया पर एक आडिया वायरल हुआ था। इसमें ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस आडिया वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त था। समाज की ओर से पुलिस और अभिभाषक संघ को एक ज्ञापन देकर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई थी। एक दिन पहले ही ब्राह्मण समाज ने कोर्ट पहुंचकर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष वरुण सूद को ज्ञापन दिया था। उधर, समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को भी आवेदन देकर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी। इस मांग को लेकर समाज के लोग दूसरे दिन भी कोतवाली पहुंचे।

दो धाराओं में केस दर्ज किया
कोतवाली पुलिस ने दो धाराओं में केस दर्ज किया है। आईपीसी की धारा २९४ और १५३ क के तहत केस दर्ज किया। धारा १५३ अजमानीय है, इस धारा के तहत वकील सोलंकी पर वर्गों के बीच शत्रुता फैलाने का आरोप है। उधर, अभिभाषक संघ साधारण सभा की बैठक १८ जून को करेगा। इसमें आडियो मामले को लेकर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं।