गुना. नई पीढ़ी में हृदय रोगियों की संख्या चौकाने वाली सामने आ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में ४२ बच्चों का चैकअप किया गया, इनमें से ६ बच्चे हृदय रोगी निकले। इन बच्चों का आपरेशन किया जाएगा।
अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मल्टी स्पेशलिटी कैम्प लगाया गया था। इसमें सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरो, प्लास्टिक सर्जरी और हड्डी विशेषज्ञ आए थे। शिविर में करीब १७५ मरीजों की जांच की गई। इसमें बाल हृदय रोगी ज्यादा मिले, इन बच्चों का दिल का आपरेशन किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एस्टीमेट बनाया जा रहा है। अस्पताल में यह शिविर करीब ३ घंटे तक चला।