2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breking news: विधवा के साथ मौसा ने किया दुष्कर्म

विधवा के साथ मौसा ने किया दुष्कर्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 May 2018, 2:21 PM IST

rape, women rape, women safty, women law, guna news, patrika news, patrika bhopal,

गुना। गुना में रिश्तों के चीरहरण का मामला प्रकाश में आया है। रिश्ते में मौसा कहलाने वाले 45 वर्षीय कांता राय ने अपनी ही भतीजी को 6 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं रेप के बाद पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हुए 50 हज़ार रुपये की मांग भी की।

दरअसल 22 वर्षीय पीड़िता नागपुर की निवासी है। जिसके पति की मृत्यु कुछ समय पहले हो चुकी थी। पति की मृत्यु के बाद पीड़िता अपनी दीदी के साथ अशोकनगर जिले में आकर रहने लगी थी। खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीड़ित विधवा महिला ने अशोकनगर से गुना जिले में रोजाना अप डाउन करते हुए अंग्रेज़ी की कोचिंग लेना शुरू की। रोजाना ट्रेन में बैठकर अशोकनगर से गुना पहुंचना और फिर पढ़ाई करना... इसी दिनचर्या के बीच पीड़िता का जीवन गुजर रहा था। लेकिन कुछ वहशियों की बुरी नज़र पीड़िता पर पड़ गई। बस फिर क्या था, जैसे ही पीड़िता अगले दिन अशोकनगर से गुना रेलवे स्टेशन पहुंची वैसे ही पहले से ताक में बैठे उसके रिश्तेदार आरोपी मौसा कांता राय ने उसे बहला फुसलाकर कोचिंग तक छोड़ने की बात कही।

अपने झूठे रिश्तों पर भरोसा करके पीड़ित महिला मौसा के साथ चल दी। तभी रास्ते मे मौसा ने पीड़िता को चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। जिसके बाद महिला बेसुध हो गई। आरोपी मौसा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला को 6 दिन तक बंधक बनाकर रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हुए 50 हज़ार रुपये की डिमांड की।

जैसे तैसे पीड़िता अपनी बहन के घर पहुंची जहां उसने अपनी आपबीती सुनाई। महिला के जीजा ने आरोपी मौसा के खिलाफ गुना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई। हमारे हाथ वह वीडियो भी लगा ही जिसमें पीड़िता का चीरहरण किया गया। पीड़िता रिश्तों की लाख दुहाई देती रही लेकिन आरोपी मौसा ने बाकायदा दुशासन की भूमिका निभाते हुए रिश्तों की हत्या कर दी।