
दूसरे दिन चोरों को तलाशने सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही पुलिस, बंद मिले
गुना. एक दिन पहले दलवी कॉलोनी निवासी ठेकेदार अरविंद गुप्ता के यहां चोरी की वारदात के बाद पुलिस बुधवार को भी सीसी टीवी फुटेज खंगालती रही। शहर में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया और पड़ोसियों से पूछताछ की गई, लेकिन चोरों को कोई सुराग नहीं लग सका। मकान मालिक ने 70 लाख रुपए नगदी सहित 40 तौला सोने के जेवर चोरी जाने की रिपोर्ट लिखवाई है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दोपहर में दो से ढाई बजे के चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। उस समय अरविंद गुप्ता बैंक गए हुए थे और पत्नि अपने बेटे सार्थक गुप्ता का जन्म दिन मनाने ग्वालियर गई थीं। रात में वे घर पहुंची और सामान सारे सामान को टटोलने के बाद चोरी गई रकम व जेवर की जानकारी सामने आ सकी। जिसके बाद एफआईआर दर्ज करवाई गई। बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे आईजी अंशुमान यादव ने भी घटना और अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
रात में डीआईजी मनोज वर्मा, एसपी निमिष अग्रवाल ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। सीएसपी संजय चतुर्वेदी सहित पुलिस टीम देर रात तक मौके पर रहकर सुराग तलाशती रही। इस दौरान पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई। घटना के दूसरे दिन सुबह फिर पुलिस की सरगर्मी शुरू हुई। नानाखेड़ी मंडी गेट से लेकर दलवी कॉलोनी तक सीसी टीवी कैमरे खंगाले गए।
चार युवक हुए कैमरों में कैद, दो युवकों के हाथ में थैले
शुरूआती जांच में दो युवक सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए थे, बाद में दो और युवक नजर आए। इसके बाद मिले फुटेज में दो और संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। चारों ही कम उम्र दिख रहे हैं। पुलिस ने अपने सीसी टीवी फुटेज भी देखे हैं। जिसमें नानाखेड़ मंडी गेट की ओर युवक निकलते नजर आ रहे हैं। दो युवकों के हाथों में थैले भी हैं। फुटेज को क्लियर कराने का प्रयास साईबर सेल द्वारा किया जा रहा है।
बंद मिले कैमरे
दलवी कॉलोनी नगर की पॉश कॉलोनियों में से एक है और यहां अधिकांश घरों में सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन पुलिस को ज्यादातर घरों से कैमरे बंद होने का जवाब ही मिला। कहीं कैमरे पूरी तरह बंद थे तो कहीं हाई ड्राइव खराब होने से रिकार्डिंग सेव न होने की समस्या थी। घटना के बाद डरे हुए रहवासियों ने कैमरे सुधरवाने का काम भी शुरू कर दिया है।
अंतरराज्यीय समन्वय का प्रयास
आईजी अशुंमान यादव बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने भी घटना के बारे में जानकारी ली। जब उनसे पुरानी चोरियों के ट्रेस न होने के संबंध में सवाल किया तो उन्होंने इसे चुनौती बताया। उन्होंने बताया कि पारदियों व अन्य अपराधियों के बढ़ते आतंक को लेकर अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्पेशल टीम बनाई है
एसपी से अब तक की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। एसपी द्वारा मामले की पड़ताल के लिए स्पेशल टीम बनाई है और अपराधियों को पकडऩे के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। पुराने मामलों में कुछ ट्रेस हुए हैं और जो ट्रेस नहीं हुए हैं, उन्हें पुलिस चुनौती के रूप में लेकर काम कर रही है।
अंशुमान यादव, आईजी
Published on:
02 Aug 2018 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
