31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिपुर: विस्फोट में घायल हुए 3 BSF जवान, जांच में जुटी पुलिस

मणिपुर में हुआ (Explosion) विस्फोट, जवान (BSF Soldiers) हुए घायल, स्थानीय लोगों में भी क्रोध...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 3 Nov 2019, 7:30 PM IST

मणिपुर: विस्फोट में घायल हुए 3 BSF जवान, जांच में जुटी पुलिस

मणिपुर: विस्फोट में घायल हुए 3 BSF जवान, जांच में जुटी पुलिस

मणिपुर: मणिपुर के पूर्वी इम्फाल जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। एक विस्फोट में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के युवा देंगे आतंक को जवाब, सेना भर्ती में उमड़ी भारी भीड़

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पूर्वी इम्फाल जिले के तेलीपति इलाके में शनिवार देर रात यह विस्फोट हुआ। रात 11.30 बजे पुलिस को विस्फोट की सूचना दी गई। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जवानों को जेएनआईएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल जवानों की पहचान लालकुमार (54), कोरम महिंद्रा (30) और संतराम (30) के रूप में हुई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तीनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नजदीकी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: बेवफाई से परेशान पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, पति की तलाश में पुलिस

छठ पूजा के मौके पर विस्फोट होने से स्थानीय निवासियों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि छठ जैसे बड़े त्योहार पर कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी सुरक्षाबल विस्फोट रोकने में असफल रहे। छठ पूजा शनिवार को शाम आठ बजे तक संपन्न हुई। रविवार तड़के यह फिर से शुरू होनी थी, ऐसे में विस्फोट होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

पूर्वोत्तर भारत की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:सर्वे में 'सेक्स टॉय' को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इतने फीसदी लोग कर रहे यूज