30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एग्जाम से एन पहले 10वीं के छात्र ने की सुसाइड, सामने आई मौत की ये वजह

दसवीं क्लास के छात्र द्वारा एग्जाम से एन पहले आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Mar 2023, 1:51 PM IST

News

एग्जाम से एन पहले 10वीं के छात्र ने की सुसाइड, सामने आई मौत की ये वजह

एक तरफ तो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत आज से छात्र दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं। लेकिन, सूबे के ग्वालियर में रहने वाले दसवीं क्लास के छात्र द्वारा एग्जाम से एन पहले आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पड़ताल में शव के पास से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन आत्महत्या का कारण परीक्षा का ओवरलोड माना जा रहा है। इसके अलावा, ये जानकारी भी सामने आई है कि, कुछ दिन पहले हुई छात्र की मां की मौत के चलते भी वो काफी डिप्रेशन में था। फिलहाल, पुलिस दोनों कारणों पर गौर करके हुए मामले की जांच में जुट गई है।


आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश एमपी बोर्ड के छात्रों के आज 1 मार्च से 10वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हुई है। अकसर एग्जाम के ओवरलोड के चलते भी कई बच्चे इस तरह के आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। ग्वालियर की एयरफोर्स कालोनी में रहने वाले एक 10वीं क्लास के छात्र द्वारा भी इसी तरह का आत्मघाती कदम उठाते हुए ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, आत्महत्या करने वाला छात्र यहां अपने बड़े भाई और बहन के साथ रहता था। मृतक छात्र के पिता एयरफोर्स के पालमपुर बेस में पदस्थ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स अधिकारियों ने मामले की सूचना महाराजपुरा थाना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में लगी दर्शन व्यवस्था की रेट लिस्ट, बाबा को निहारने, जल चढ़ाने और भस्मारती देखने के अलग-अलग शुल्क


मां की मौत के बाद डिप्रेशन में था छात्र

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु की। शुरुआती पड़ताल के आधार पर पुलिस का कहना है कि, मृतक छात्र की मां का कोरोना काल में निधन हो गया था, तभी से छात्र भी काफी डिप्रेशन में चल रहा था।

यह भी पढ़ें- अनोखा 'डॉगी ढाबा' : इंसानों के लिए नहीं, कुत्तों के लिए बना है ये खास ढाबा, खाने के साथ बोर्डिंग की भी व्यवस्था


जांच में जुटी पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि, पुलिस आत्महत्या के मामले में पूछताछ कर रही है। अबतक की पड़ताल में सामने आया है कि, कोराना काल में मृतक छात्र की मां के देहांत के बाद छात्र काफी डिप्रेशन में था। इसके अलावा, एग्जाम का लोड भी इस तरह का फैसला लेने का कारण हो सकता है। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।