झगड़ रही एक महिला ने बताया कि उसका पति दिन में उसके साथ रहता है, जबकि रात में मेरे पास आ जाता है। जबकि दूसरी महिला का आरोप था कि उसका पति बीते चार साल से उसके पास नहीं आया। दोनों महिलाओं का दावा था कि उन्होंने मंदिर में उस व्यक्ति से शादी की थी। उनमें से एक महिला अपने साथ दो बच्चे भी लेकर आई थी, जो दावा कर रही थी कि दोनों बच्चे इसी व्यक्ति के हैं। हालांकि दोनों महिलाएं व्यक्ति को अपनी ओर खींच रही थीं, जबकि कथित पति किसी के पक्ष में नहीं बोल रहा था। बस वो एक महिला को खींचकर ऑटो में बैठाने की कोशिश कर रहा था। सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।