8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में युवती को गोली मारकर हत्या कर भाग निकला था सनकी आशिक, सुबह मिली लाश

जहां एक तरफ पुलिस रातभर से युवती की हत्या के आरोपी को तलाश रही थी, वहीं मंगलवार की सुबह पुलिस को युवक का शव भाऊ साहब पोतनीश एंक्लेव के पास मैदान में मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 May 2022, 1:02 PM IST

News

रात में युवती को गोली मारकर हत्या कर भाग निकला था सनकी आशिक, सुबह मिली लाश

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार की रात बैजल कोठी के पास एक युवती को गोली मारकर हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक को जहां एक तरफ पुलिस रातभर से तलाश रही थी तो वहीं मंगलवार की सुबह पुलिस को आरोपी युवक का शव भी भाऊ साहब पोतनीश एंक्लेव के पास मैदान में मिला। पुलिस को मौके से 315 बोर का देसी कट्टा, 32 बाेर की पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस मिले हैं। साथ ही, पास में काले रंग की बाइक भी मिली है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने इस बात की अबतक पुष्टि नहीं की है कि, आरोपी ने यहां खुद आत्महत्या की है या फिर किसी और ने उसकी हत्या की है।


उल्लेखनीय है कि, भौंती तहसील पिछोर जिला शिवपुरी निवासी मुन्नालाल गुप्ता बेटी और पत्नी के साथ किराये के मकान रहते हैं। माता-पिता बेटी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में घर से गए थे। ऐसे में उन्होंने अपनी 20 साल की बेटी साक्षी गुप्ता को 12 साल की मौसेरी बहन के साथ घर पर छोड़ दिया था। साक्षी रात करीब 8 बजे दर्शन करने घर से मंदिर की तरफ निकली थी। घर से कुछ कदम की दूरी पर ही मुंह पर कपड़ा लपेटे युुवक पीछे से आया और युवती की कनपटी पर बंदूक रखकर गोली चला दी और बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, युवक का नाम गिर्राज कटारे था।बाइक से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- सिरफिरे आशिक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, शादी की खरीदारी करने आई थी बाजार


रात भर से तलाश रही थी पुलिस

पुलिस आरोपी गिर्राज कटारे को रात भर से तलाश रही थी। लेकिन, मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि, भाऊ साहब पोतनीश एंक्लेव के पास खुले मैदान में शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान साक्षी गुप्ता को गोली मारने वाले गिर्राज कटारे के रूप में हुई। आरोपी मृतक के पास से पुलिस को कट्टा, पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिले है। फिलहाल, पुलिस शव को पोस्टमार्टल के लिए भेजकर हत्या और सुसाइड दोनों ही एंगल से जांच रही है।