8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरफिरे आशिक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, शादी की खरीदारी करने आई थी बाजार

-सिरफिरे आशिक ने युवती की गोली मारकर की हत्या-बहन के साथ मंदिर से लौट रही थी युवती-युवती के इंतजार में रास्ते पर काफी देर से बेठा था आरोपी-अगले महीने युवती की होने जा रही थी शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 May 2022, 11:27 AM IST

News

सिरफिरे आशिक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, शादी की खरीदारी करने आई थी बाजार

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में सिरफिर आशिकों का एक तरफा प्यार में हत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में सूबे के इंदौर में एक सनकी ने एक तरफा प्यार की नाकामी का बदला 7 लोगों को जंदा जलाकर लिया तो वहीं उन सात निर्दोषों की मौत के गुनहगार से पूछताछ पूरी भी नहीं हुई है कि, प्रदेश के ही ग्वालियर में एक बार फिर एक सिरफिरे की सनक की भेंट एक युवती चढ़ गई।


आपको बता दें कि, ग्वालियर में बीती शाम मौसरी बहन के साथ मंदिर से लौट रही एक युवती को बीच सड़क पर एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। कातिल उसके इंतजार में बैजल कोठी, मुरार के पास काफी देर से बैठा था। युवती आई तो उसे रोका, कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली चला दी, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं, आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला।


इस बात से नाखुश था आरोपी

बताया जा रा है कि, एक तरफा प्यार में पड़ा सनकी युवक-युवती की सगाई और अगले महीने होने वाली उसकी शादी से नाखुश था। इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस भी इसे प्रेम प्रसंग की थ्योरी मानते हुए ही जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- इस राज्य में एक साथ बनेंगे 5200 तालाब, औषधीय पौधों की खेती के साथ किया जाएगा मछली पालन


शादी की खरीदारी के लिए आई थी युवती

मुरार की रहने वाली मौसेरी बहन परी गुप्ता ने बताया कि, उसकी बड़ी बहन 20 वर्षीय साक्षी गुप्ता का उसकी आखों के सामने कत्ल कर दिया गया। साक्षी भौंती, शिवपुरी की रहने वाली थी। उसके पिता मनोज गुप्ता 6 नंबर चौराहे के पास चाय का स्टॉल लगाते हैं, इसलिए पूरा परिवार बैजल कोठी के पास रहता है। साक्षी की कुछ दिन पहले सगाई हुई है। 21 जून को उसकी शादी होने वाली थी। सगाई भौंती में हुई थी, इसलिए माता पिता वहीं गांव में हैं। साक्षी को शादी की खरीदारी करना थी, इसलिए अकेली यहां आई थीं। सोमवार को उसके साथ मंदिर दर्शन करने गई थी। शाम 7:48 मिनट पर दोनों बहने मंदिर से पैदल वापस लौट रही थी। घर सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर था। तब साक्षी को हत्यारे ने गोली मार दी।