28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amarnath Yatra 2025: श्राइन बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन, रजिस्ट्रेशन का बदला तरीका

Amarnath Yatra 2025: 14 अप्रेल से 31 मई तक समूह पंजीकरण मिलेगा पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर, ग्वालियर में भी बड़ी संख्या में ग्रुप में दर्शन के लिए जाते हैं यात्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 11 Apr 2025, 10:41 AM IST

Amarnath Yatra 2025

Amarnath Yatra 2025. ANI

Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, जो 9 अगस्त को पूरी होगी। इस बार यह तीर्थयात्रा 38 दिनों तक चलेगी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक आम यात्रियों के अलावा ग्रुप में जाने वाले एकसाथ 30 यात्री समूह पंजीयन करवा सकेंगे। 14 अप्रेल से 31 मई तक समूह पंजीयन वाले यात्रियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। इसमें पांच या इससे अधिक यात्रियों को समूह में पंजीकरण करवाने की सुविधा रहेगी। ग्वालियर से भी हर साल 50 से अधिक जत्थे अमरनाथ यात्रा दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

ये अहर्ताएं करना होंगी पूरी


इसमें समूह का एक सदस्य ग्रुप लीडर के तौर पर अन्य सदस्यों का पंजीकरण करवा सकता है। पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र जरूरी होगा। प्रत्येक यात्री के लिए 250 रुपए पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। समूह पंजीकरण के लिए 13 साल से नीचे, 70 से अधिक आयु वाले और छह माह से गर्भवती महिलाएं योग्य नहीं होंगी। समूह पंजीकरण के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अमरनाथ श्राइन बोर्ड, दूसरा तल, ब्लॉक 3, इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स, राजबाग श्रीनगर में पोस्ट के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। समूह पंजीकरण के लिए 20 मई तक पोस्ट के माध्यम से आवेदन फॉर्म भेजना होंगे।

ऐसे लगेगा शुल्क


1 से 5 सदस्यों तक 50 रुपए पोस्टल शुल्क लिया जाएगा। इसी तरह 6 से 10 सदस्यों तक 100 रुपए, 11 से 15 सदस्यों तक 150 रुपए, 16 से 20 सदस्यों तक 200 रुपए, 21 से 25 सदस्यों तक 250 रुपए और 26 से 30 सदस्यों तक 300 रुपए पोस्टल शुल्क लिया जाएगा।


ये हर साल जा रहे जत्थों के साथ

बम-बम भोले सेवा दल के संयोजक डॉ.संजय पांडे ने बताया कि ये हमारे ग्रुप की 25वीं अमरनाथ यात्रा होगी। पिछले वर्ष हमारे ग्रुप के साथ 428 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस वर्ष अभी तक 550 फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। इस बार जत्थे में करीब 600 यात्री दर्शन के लिए जाएंगे। वहीं बाबा बर्फानी हर हर महादेव समिति के संरक्षक महेंद्र भदकारिया और भरत ढींगरा ने बताया कि करीब 20 वर्ष से जत्थे के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस बार करीब 80 लोग 30 जून को ग्वालियर से रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें: तीन चक्रवातीय घेरे एक साथ एक्टिव, 42 जिलों में तेज हवाओं, बारिश ओलों से बुझेगी गर्मी की आग

ये भी पढ़ें: बेटी के प्रेम विवाह का पता चलते ही पिता ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट से खुला खुदकुशी का राज