19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / 40 मिनट भरे बाजार में बीच सड़क पर दौड़ता रहा करंट,लोगों में भगदड़

40 मिनट भरे बाजार में बीच सड़क पर दौड़ता रहा करंट,लोगों में भगदड़

40 मिनट भरे बाजार में बीच सड़क पर दौड़ता रहा करंट,लोगों में भगदड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 13 Aug 2018, 3:38 PM IST

bijli

40 मिनट भरे बाजार में बीच सड़क पर दौड़ता रहा करंट,लोगों में भगदड़

ग्वालियर। बिजली कंपनी के फूलबाग जोन स्थित लोहामंडी क्षेत्र में रविवार की शाम बारिश शुरू होते ही बिजली पोल पर लगा इंश्यूलेटर बस्ट हो गया। इंश्यूलेटर बस्ट होने से 11 केवी लाइन जमीन पर गिर गई। बिजली लाइन जमीन पर गिरते ही चिंगारी निकलने लगी। शाम करीब सात बजे लोहामंडी स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर के पास 11 केवी लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। लाइन टूटते ही लोहामंडी सहित आस-पास की बिजली सप्लाई बंद हो गई।

यह भी पढ़ें : MP के इस शहर में अब हर दिन गूंजेगा जन-गण-मन,पहले दिन थमा महाराज बाड़ा,See video

इधर सड़क पर गिरे बिजली के तार में करंट दौडऩे से चिंगारी निकलने लगी और 40 मिनट तक सड़क पर करंट दौड़ता रहा। जिससे आसपास के लोगों में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि लोगों ने तुंरत ही इसकी सूचना पहले फूलबाग जोन पर देनी चाही। वहां नंबर लगाया तो फोन नहीं लगा।

यह भी पढ़ें : BREAKING- सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी टवेरा गाड़ी, 4 लोगों की हुई खौफनाक मौत, कमजोर दिल वाले न देेखें VIDEO

इसके बाद उप महाप्रबंधक डीके तिवारी से संपर्क किया उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। कुछ लोगों ने फ्यूज कॉल सेंटर भोपाल पर भी शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के बाद बिजली कंपनी के कर्मचारी इधर-उधर तलाशते रहे।

यह भी पढ़ें : हर रोज 10 हजार बच्चों को नहीं लग पा रहे रोटा वायरस के टीक, पूरे जिले में वैक्सीन का टोटा

करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे और सड़क पर दौड़ रहे बिजली के करंट को बंद किया। तभी लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें : विधायक का चुनाव भी लड़ चुका है यह फर्जी डॉक्टर, बोला- सैकड़ों को इंजेक्शन लगाया पता नहीं कैसे मरा वो

समय रहते दी जानकारी
आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यदि लोग जागरूक नहीं होते तो एक बड़ा हादसा हो सकता है। जिसमें लोगों की जान भी जा सकती है। लेकिन समय रहते लोगों ने इसकी जानकारी बिजली कंपनी को दी।