19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / विधायक का चुनाव भी लड़ चुका है यह फर्जी डॉक्टर, बोला- सैकड़ों को इंजेक्शन लगाया पता नहीं कैसे मरा वो

विधायक का चुनाव भी लड़ चुका है यह फर्जी डॉक्टर, बोला- सैकड़ों को इंजेक्शन लगाया पता नहीं कैसे मरा वो

विधायक का चुनाव भी लड़ चुका है यह फर्जी डॉक्टर, बोला- सैकड़ों को इंजेक्शन लगाया पता नहीं कैसे मरा वो  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 13 Aug 2018, 11:34 AM IST

fake doctor gwalior

विधायक का चुनाव भी लड़ चुका है यह फर्जी डॉक्टर, बोला- सैकड़ों को इंजेक्शन लगाया पता नहीं कैसे मरा वो

ग्वालियर। लोगों की जान से खेलने वाले झोलाछाप महेश शर्मा की अब परतें उधड़ रही हैं। उसके शिकार रहे लोग बताते हैं कि महेश डॉक्टरी के साथ राजनीति में भी किस्मत आजमा चुका है। 15 साल पहले पार्षद बना था। फिर विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई थी। इस वजह से ही उसकी कई रसूखदारों से साठगांठ हुई। इसका फायदा वह गलत इलाज के बाद बचने के लिए करता रहा है। पीडि़त कहते हैं महेश पैसे और रसूख के बूते पर तमाम बार कानून के फंदे से बचा है। इसलिए उम्मीद छोड़ चुके हैं कि उसे करतूतों की सजा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : यह है विश्व का इकलौता त्रेतायुगीन मंदिर,यहां विदेशों से भी आते है भक्त,See video

लधेड़ी निवासी कमला बाथम कहती हैं कि महेश लोगों को धोखा देता है। उसके पास गंभीर मरीज भी पहुंचे तो उसे सही जगह इलाज के लिए भेजने की बजाय खुद उसका इलाज करता है। करीब दो साल पहले वह भी बेटे दिनेश को उसकी वजह से खो चुकी हैं। दिनेश के सीने में दर्द हुआ था। उसे महेश की क्लीनिक पर ले गईं। बेटे की हालत देखने के बाद भी महेश ने उन्हें गुमराह किया। यह नहीं बताया कि दिनेश की हालत गंभीर है। उसे जेएएच ले जाएं, बल्कि अंदाज से दवाएं देता रहा। कमला के मुताबिक उनका परिवार पढ़ा लिखा नहीं है। इसलिए नहीं समझ सका कि दिनेश को डॉक्टर क्या दवा दे रहा है। महेश के गलत इलाज से क्लीनिक पर दिनेश की मौत हो गई तब अपने जुर्म को छिपाने के लिए महेश ने उनसे कहा कि मरीज की हालत बिगड़ रही है उसे जेएएच ले जाओ। दिनेश को जबरिया टैक्सी में रखवा भी दिया। वह पुलिस के पास नहीं जाएं इसलिए महेश ने क्लीनिक में बुलाकर कट्टे के दम पर धमकाया कि चुप रहोगी तो परिवार बचा रहेगा। मुंह खोलोगी तो उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी। उसकी धमकी से डर कर चुप रही। लेकिन उनकी तमन्ना है कि बेकसूर लोगों की जान लेने वाले वहशी डॉक्टर को उसके जुर्म की सजा मिले। तब उनके बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी।


यह भी पढ़ें : हर रोज 10 हजार बच्चों को नहीं लग पा रहे रोटा वायरस के टीक, पूरे जिले में वैक्सीन का टोटा

जुर्म से बचाता परिवार का रसूखदार

झोलाछाप के गलत इलाज से 1 अगस्त को विक्की यादव निवासी घासमंडी की मौत से खफा उसके परिजन भी झोलाछाप महेश शर्मा को अंजाम तक पहुंचाना चाहते हैं। विक्की के भाई अभिलाख सिंह के मुताबिक महेश शर्मा करीब 25 साल से तानसेन टॉकीज के सामने फर्जी तरीके से डॉक्टरी कर रहा है। एमबीबीएस डॉक्टर की तरह मरीज से 300 रुपया फीस वसूलता है। उसकी हरकत चिकित्सा विभाग के चपरासी से लेकर अफसरों तक को पता है, लेकिन सब चुप्पी साधे हैं। जब महेश के पास डॉक्टरी करने की पात्रता नहीं है तो उसे पकड़ा क्यों नहीं जाता। तमाम बार उसकी गल्तियों से लोगों की जान जा चुकी हैं तो भी हत्यारे की दुकान को बंद क्यों नहीं करते। अभिलाख के मुताबिक महेश के परिवार का एक सदस्य प्रशासनिक पद पर है। उसकी दम पर ही वह मरीजों की जान लेकर बचता रहा है।