ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात एक बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि, पार्टी में शामिल होने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता निशांत राय के समर्थकों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई, जिसकी गोली दो लोगों को जा लगी। फिलहाल, फायरिंग की सूचना मिलते ही शहर के बहोड़ापुर थाना पुलिस और ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें कि, घटना ग्वालियर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली राय कॉलोनी में स्थित गिरिराज जी मंदिर के पास की है। पिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।