6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में पुलिस 3 नाबालिग लड़कियां की बरामद, 1 आरोपी भी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग की आशंका को लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के अंतर्गत आने वाले बदनापुरा गांव में छापामार कार्रवाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Oct 2022, 4:35 PM IST

News

ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में पुलिस 3 नाबालिग लड़कियां की बरामद, 1 आरोपी भी गिरफ्तार

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में मानव तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग की आशंका के चलते ग्वालियर पुलिस ने जिले के एक गांव में छापामार कार्रवाई की है। मौके से छापामार टीम ने 3 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। साथ ही, उनके साथ एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल, पुलिस मामले को गंभीर मानते हुए जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग की आशंका को लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के अंतर्गत आने वाले बदनापुरा गांव में छापामार कार्रवाई की है। मौके से पुलिस को 3 नाबालिग लड़कियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि, पुलिस को मिली तीनों लड़कियों की उम्र महज 10 वर्ष से 15 वर्ष के बीच है। रेड कार्रवाई में लड़कियों के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल, नाबालिग लड़कियों की खरीद - फरोख्त के मामले के संबंध में जांच टीम पकड़े गए आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, ट्रक से टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा


पालकों की सहमति से लाई गईं बच्चियां- आरोपी

आपको बता दें कि, इलाके में मानव तस्करी की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने इसे गंभीर मानते हुए एडिशनल एसपी, दो सीएसपी, तीन थाना प्रभारियों के दलबल के साथ इस छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। लड़कियां कहां से आई थी और कहां ले जाने की साजिश रची गई थी, फिलहाल ये अबतक पता नहीं चल सका है। किसी के पास भी कोई दस्तावेज भी नहीं थे। वहीं, गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि, उन्हें उनके पालकों की सहमति से लाया गया था। फिलहाल, पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि, बच्चियों की तस्करी में उनके परिवारों का हाथ है या नहीं।