30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति-पत्नी के झगड़े का जीजा ने उठाया फायदा, होटल में दोस्तों के साथ मिलकर साली से किया गैंगरेप

पति लेने पहुंचा तो धमकाकर भगाया..पुलिस ने रिहा कराया तो सामने आया सच...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Sep 2022, 8:54 PM IST

gwalior_news.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े का शैतान जीजा ने फायदा उठाया। जीजा साली को अपनी बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया और फिर न केवल अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि अपने दोस्तों से भी उसका रेप कराया। गैंगरेप करने के बाद भी जीजा साली को बंधक बनाकर रखे हुए था। जब पति को इसकी जानकारी लगी तो पति-पत्नी को लेने के लिए जीजा के पास पहुंचा तो जीजा ने उसे धमकाकर भगा दिया। जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने महिला को जीजा के चंगुल से रिहा कराया।

पति-पत्नी के झगड़े का जीजा ने उठाया फायदा
मामला शहर के हजीरा थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाली वंदना (बदला हुआ नाम) का किसी बात पर अपने पति अशोक (बदला हुआ नाम) से बीते दिनों विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वंदना ने पति का घर छोड़ दिया। पति अशोक पत्नी वंदना को खोजते हुए पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वंदना को ढूंढ निकाला और उसके द्वारा पति के साथ न जाने की बात कहने पर उसे नारी निकेतन भेज दिया। तीन दिन से वंदना के नारी निकेतन में रहने का पता जब दतिया में रहने वाले उसके जीजा राजू महंत को चला तो उसने इसका फायदा उठाने का प्लान बनाया।

यह भी पढ़ें- मां ने अपने ही हाथों से घोंटा मासूम बेटियों का गला, फिर खुद लगा ली फांसी

होटल में 4 दोस्तों से भी कराया गैंगरेप
जीजा राजू महंत नारी निकेतन पहुंचा और साली वंदना को ये कहकर अपने भरोसे में लिया कि वो उसके पति अशोक को समझा देगा। वंदना जीजा की बातों में आ गई और उसके साथ घर जाने निकल पड़ी लेकिन शैतान जीजा के मंसूबे कुछ और ही थे। वो बहाना बनाकर वंदना को एक होटल में लेकर पहुंचा जहां पहले खुद उसने उसके साथ रेप किया और फिर अपने चार दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप भी कराया। ये सिलसिला कई दिनों तक चला। जब पति अशोक को इस बात का पता चला कि वंदना जीजा राजू के साथ है तो वो उसे लेने पहुंचा। जहां से जीजा ने उसे धमकाकर भगा दिया। जीजा के धमकाने पर पति सीधे थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई और जब पुलिस ने महिला को जीजा के चंगुल से छुड़ाया तो गैंगरेप का पता चला।

यह भी पढ़ें- अस्पताल के सामने बेटे को गोद में लिए पुकारती रही मां, उठ जा बेटा..उठ ना, पर नहीं खोली आंखें