30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल के सामने बेटे को गोद में लिए पुकारती रही मां, उठ जा बेटा..उठ ना, पर नहीं खोली आंखें

परिजन का आरोप अस्पताल के गेट पर इलाज के इंतजार करते रहे...ओपीडी के समय में भी अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Sep 2022, 3:54 PM IST

jabalpur.jpg

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जो दिल को झकझोर देने वाली है। यहां वक्त पर इलाज न मिलने के कारण एक 5 साल के बच्चे की मां की ही गोद में मौत हो गई। मां अपने बीमार बेटे को लेकर अस्पताल के गेट पर इलाज के इंतजार में बैठी रही, वो बार-बार बेटे को उठाने के लिए बोलती बेटा उठ जा...उठ न लेकिन वक्त गुजरता गया और मौत आ गई पर डॉक्टर नहीं आए । मां की गोद में बेटे की मौत होने की हृदय विदारक घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे ट्वीट कर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

मौत आई पर डॉक्टर नहीं...
दिल को झकदोर देने वाली घटना जबलपुर जिले के बरगी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की है। जहां बुधवार सुबर करीब 10 बजे तिन्हेटा गांव से एक पांच साल के बच्चे ऋषि को उसकी मां व परिजन उल्टी दस्त की शिकायत होने पर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में ओपीडी का वक्त सुबह 9 बजे से शुरु हो जाता है लेकिन परिजन का आरोप है कि जिस वक्त वो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आए वहां एक नर्स के अलावा कोई डॉक्टर नहीं था। इलाज के इंतजार में बच्चे ऋषि को गोद में लिए उसकी मां अस्पताल के बाहर ही बैठी हुई थी जो बार-बार बेटे को उठ जा बेटा..बेटा उठ न कहकर जगाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन विडंबना देखिए मौत आ गई और बच्चे ने हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर लीं पर डॉक्टर नहीं आए। इलाज के इंतजार में बेटे को खो चुके परिजन का आरोप है कि वो 10 बजे अस्पताल पहुंचे थे लेकिन तब कोई डॉक्टर अस्पताल में नहीं था। करीब दो घंटे तक इलाज के इंतजार में बैठे रहे पर कोई नहीं आया और 12 बजे जब तक डॉक्टर आए तो बच्चे की सांसें थम चुकी थीं।

कमलनाथ ने साधा निशाना
वहीं इस हृदय विदारक घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी की यह तस्वीरें बेहद हृदय विदारक है। एक मासूम बालक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर अपनी मां की गोद में तड़प-तड़पकर दम तोड़ देता है क्योंकि ना उसे डॉक्टर मिल पाया , ना इलाज मिल पाया।

यह भी पढ़ें- बस छूटी तो हैवानों के हत्थे चढ़ी युवती, लिफ्ट देकर दरिंदों ने एक-एक कर लूटी आबरू