30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस छूटी तो हैवानों के हत्थे चढ़ी युवती, लिफ्ट देकर दरिंदों ने एक-एक कर लूटी आबरू

कार सवार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और रोड किनारे एक गुमठी में किया था गैंगरेप...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 31 Aug 2022, 6:35 PM IST

gangrape.jpg

बैतूल/चिचोली. बैतूल के चिचोली में युवती के साथ हुई गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद उनका बाजार में जुलूस भी निकाला। वहीं दूसरी तरफ घटना की जांच के दौरान एसपी ने पीड़िता के साथ उस घटनास्थल का निरीक्षण भी किया जहां पर हैवानों ने युवती को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया था।

लिफ्ट देकर 4 दरिंदों ने किया था गैंगरेप
युवती के साथ गैंगरेप की घटना 23 अगस्त की है। पीड़िता ने 29 अगस्त को अपने साथ हुई हैवानियत की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी और बताया था कि 23 अगस्त की शाम वह बैतूल जाने के लिए अपने भाई के साथ बस स्टैंड पाटाखेड़ा आई थी। भाई बस स्टैंड पर उसे छोड़कर वापस चला गया था लेकिन जैसे ही वो बस स्टैंड के अंदर पहुंची तो उसे पता चला कि चिचौली की बस जा चुकी है और अब कोई भी बस चिचोली जाने के लिए नहीं है। इसी समय जामुनढाना पाटाखेड़ा का रहने वाला ओझा अपनी कार लेकर वहां पर आया और उससे कहा कि वो घर छोड़ देगा। कार में ओझा के साथ तीन और युवक थे। युवती ने ओझा पर भरोसा किया और उसकी कार में बैठ गई लेकिन छोटी चंडी मंदिर के पास पहुंचकर आरोपियों ने अपनी कार रोक दी और मंदिर के आगे रोड के किनारे एक टपरे में चारों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया था।

यह भी पढ़ें- स्कूल जा रही बच्ची को पकड़कर शादीशुदा आरोपी ने की हैवानियत

पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस
पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप की मामला दर्ज कर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और कुछ ही घंटों के अंदर धरपकड़ करते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों पाटाखेड़ा जामुनढाना निवासी ओझा पिता मुंशी बटके, सालिकराम पिता सोमल बटके, कालिया पिता लिंगू बटके को गिरफ्तार कर लिया। जिनका पुलिस ने बाजार में सरेआम जुलूस भी निकाला। एक आरोपी राहुल फिलहाल फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- किराएदार 'भाभी' को प्यार में फंसाकर घर से भगा ले गया मकान मालिक का बेटा, अब बना रहा दबाव