
भिंड. भिंड में एक स्कूली छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 साल की नाबालिग छात्रा स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में गांव के ही रहने वाले एक शादीशुदा युवक ने उसे रोका और पीछे से पकड़कर उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर जब घर वापस पहुंची तो माता-पिता को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। परिजन ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
स्कूल जा रही छात्रा के साथ रेप
घटना भिंड जिले के गोहद के मनोहर के पुरा गांव की रहने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा स्कूल जा रही थी। जैसे ही वो खेत के रास्ते से गुजरी तभी रास्ते में आरोपी राधेश्याम उसे मिला और उसका रास्ता रोका। उसने रास्ता रोकने का कारण पूछा तो राधेश्याम ने कहा कि उसके चारे की गठरी उठवा दो। जिस पर छात्रा ने कहा कि वो नहीं उठवाएगी उसे स्कूल के लिए लेट हो रहा है ये कहकर छात्रा आगे की ओर बढ़ी तो आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और फिर उसके साथ जबरदस्ती हैवानियत की।
आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद जब पीड़ित छात्रा घर पहुंची तो माता-पिता को अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। बेटी की बात सुन माता-पिता हैरान रह गए और तुरंत गुस्से में आरोपी घनश्याम की करतूत के बारे में अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को बताया। इसके बाद लोग इकहट्ठे होकर आरोपी राधेश्याम को ढूंढने गांव में निकले तो राधेश्याम खेत पर लोगों की पकड़ में आ गया। जिसे पकड़कर परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
Updated on:
31 Aug 2022, 5:43 PM IST
Published on:
31 Aug 2022, 5:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.