30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराएदार ‘भाभी’ को प्यार में फंसाकर घर से भगा ले गया मकान मालिक का बेटा, अब बना रहा दबाव

शारीरिक संबंध बनाते वक्त लिए अश्लील फोटो-वीडियो..अब पति-बेटे की जान लेने के लिए बना रहा दबाव...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 31 Aug 2022, 5:01 PM IST

shivpuri.jpg

शिवपुरी. शिवपुरी शहर में पहले तो एक युवक अपने ही घर में रहने वाली शादीशुदा महिला को प्यार के जाल में फंसाकर घर से भगा ले गया और फिर शारीरिक संबंध बनाते वक्त उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। अब आरोपी युवक विवाहिता पर दबाव बना रहा था कि उसे दो लाख रुपए दे और अपने पति व बेटे की हत्या कर दे। वरना वो फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इतना ही नहीं आरोपी ने फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाकर कुछ फोटो व वीडियो अपलोड भी कर दिए।

किराएदार 'भाभी' को प्यार में फंसाया
मामला शिवपुरी के कोतवाली थाना इलाके की फतेहपुर कॉलोनी का है। जहां एक दंपति एक मकान में किराए के मकान में रहते थे। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे ने विवाहिता महिला वर्षा (बदला हुआ नाम) पर डोरे डालने लगा। धीरे-धीरे आरोपी युवक ने किराएदार महिला वर्षा जिसे कि वो 'भाभी' कहता था को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और शादी का वादा कर जुलाई 2019 में घर से भगा ले गया। वर्षा को भगाकर ले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसी बीच शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। हालांकि तब मकान मालिक के बेटे के दबाव के कारण वर्षा ने पुलिस में उसके खिलाफ अपने बयान बदल लिए थे जिसके कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़ें- दीवार फांदकर घर में घुसा, बोला- मुझसे शादी करोगी, मना किया तो चाकू से काट दिया गला


लगातार बना रहा था दबाव, दे रहा था धमकी
वर्षा (बदला हुआ नाम) को आरोपी युवक लगातार प्रताड़ित कर रहा था। वर्षा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो उससे दो लाख रुपए की डिमांड कर रहा है और कहता है कि तुम अपने पति व बच्चे को मार डालो जिससे कि साथ में रह सकें। वो धमकी देता है कि अगर उसकी बात नहीं मानी और पैसे नहीं दिए तो अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। वर्षा के मुताबिक वो आरोपी की धमकियों से इस कदर डरी हुई थी कि उसने किसी को भी इसके बारे में नहीं बताया लेकिन 23 अगस्त को उसने देखा कि एक फेसबुक फेक आईडी पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो डले हुए हैं जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाई और पति को पूरी बात बताई। पति पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- फूफा-भतीजी में चल रही थी लव स्टोरी, मां ने जताया ऐतराज बेटी ने रची खौफनाक साजिश