31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने अपने ही हाथों से घोंटा मासूम बेटियों का गला, फिर खुद लगा ली फांसी

मां और 6 साल की बेटी की मौत...ढाई साल की बेटी की हालत गंभीर..इलाज जारी..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Sep 2022, 6:54 PM IST

ujjain.jpg

उज्जैन. उज्जैन में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यापारी की पत्नी ने पहले तो अपनी दो मासूम बेटियों का गला घोंटा और फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। व्यापारी पति जब दुकान बंद कर घर लौटा तो देखा कि घर पर पत्नी फांसी के फंदे पर झूली हुई थी और पास ही दोनों मासूम बेटियां बेसुध पड़ी हुई थीं। व्यापारी ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पत्नी और बड़ी बेटी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छोटी बेटी की हालत गंभीर है।

बेटियों का गला घोंटकर मां ने लगाई फांसी
उज्जैन के तराना में नाचन बोर चौराहा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चौराहे पर रहने वाले व्यापारी सुनील परमार की पत्नी गायत्री ने अपनी दोनों मासूम बेटियों 6 साल की हंसिका और ढाई साल की प्रियंका का गला दबाने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस वक्त महिला गायत्री ने ये खौफनाक कदम उठाया उस वक्त उसके सास-ससुर घर के बाहर बैठे हुए थे और छोटे भाई की पत्नी अपने कमरे में बच्चों के साथ थी। वो घर की पहली मंजिल पर बच्चियों को लेकर गई और वहीं पर घटना को अंजाम दिया। रात करीब 10 बजे जब पति सुनील घर पर पत्नी व बच्चों को ढूंढते-ढूंढते पहली मंजिल पर पहुंचे तो पत्नी को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। पास ही दोनों बच्चियां बेसुध पड़ी हुई थीं। महिला गायत्री ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- अस्पताल के सामने बेटे को गोद में लिए पुकारती रही मां, उठ जा बेटा..उठ ना, पर नहीं खोली आंखें


बेटी ससुराल में काफी खुश थी- महिला के पिता
खुदकुशी करने वाली महिला गायत्री के पिता का कहना है कि बेटी ससुराल में खुश थी। दामाद सुनील उसकी हर जरुरतों का ख्याल रखते थे और बहुत प्यार भी करते थे। बेटी ने शादी के इतने साल होने के बाद भी कभी किसी बात की शिकायत उनसे नहीं की। आखिरकार उसने ये कदम क्यों उठाया ये समझ नहीं आ रहा। वहीं घटना की जांच कर रही पुलिस ने आशंका जताई है कि गायत्री ने पहले बड़ी बेटी का गला दबाया और फिर छोटी बेटी प्रियांशी का। प्रियांशी को मृत मानकर बाद में वो खुद फांसी के फंदे पर झूल गई।

यह भी पढ़ें- बस छूटी तो हैवानों के हत्थे चढ़ी युवती, लिफ्ट देकर दरिंदों ने एक-एक कर लूटी आबरू