8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे से उधारी वसूलने पिता को बेरहमी से पीटा, रुपए और बाइक भी लूटी, तस्वीरें CCTV में कैद

-बेटे से उधारी वसूलने पिता को बेदर्दी से पीटा-डंडे से पिटाई के बाद गंभीर घायल हुआ बुजुर्ग-मोबाइल, रुपए और बाइक लूटकर भागा आरोपी-CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Feb 2022, 5:41 PM IST

News

बेटे से उधारी वसूलने पिता को बेरहमी से पीटा, रुपए और बाइक भी लूटी, तस्वीरें CCTV में कैद

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दोस्त से नशे की उधारी वसूलने के लिए एक नशेड़ी ने उसके बुजुर्ग पिता के साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके तहत आरोपी ने बुजुर्ग को घर से घसीट कर सड़क पर पटका। फिर लाठी से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सिर पर लाठी के एक के बाद एक कई वार होने से बुजुर्ग का सिर फट गया और बेहोश होकर जमीन पर अधमरी अवस्था में गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग की जेब से रुपए, मोबाइल और बाइक की चाबी निकाली और बाइक भी लूटकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है।


सोमवार रात को डीडीनगर में रहने वाले 62 वर्षीय जगदीश दुबे पर अभिषेक तिवारी नामक बदमाश ने हमला कर दिया। बुजुर्ग जगदीश पेशे से इलाके का चौकीदार है। उनके बेटे वीरू से अभिषेक की दोस्ती है। दोनों गांजे का नशा करते हैं। वीरू ने नशे के लिए अभिषेक से पैसा उधार लिया था। लेकिन, वो रकम उसे लौटा नहीं पाया। सोमवार रात को अभिषेक डंडा लेकर उधारी वसूलने के लिए वीरू के घर पहुंच गया। वीरू के घर पर न मिलने पर आरोपी ने उसके पिता जगदीश से ही उधारी की रकम मांगी।

यह भी पढ़ें- बाघ का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप, सामने आई मौत की हैरान कर देने वाली वजह


इस तरह दिया वारदात को अंजाम

पिता खुद भी अपने बेटे की नशे की हरकतों से परेशान है, जिसके चलते उसने अपने बेटे की नशे की उधारी पटाने से इंकार कर दिया। इसपर आरोपी अभिषेक बौखला उठा और बुजुर्ग युवक को घसीटते हुए घर से बाहर ले आया। इसके बाद उसने बुजुर्ग पर लाठी से वार करने शुरु कर दिये। अचानक हुए ताबड़तोड़ हमले से जगदीश बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी अभिषेक ने बेहोश पड़े युवक की जेब में रखे 800 रुपए, मोबाइल और बाइक की चबी निकाली और घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- प्लेन क्रैश में सरकार ने पायलट को माना कसूरवार, थमा दिया 85 करोड़ की वसूली नोटिस


सीसीटीवी में रेकार्ड हुई वारदात

पुलिस ने बताया जगदीश के घर के पास सीसीटीवी लगे हैं, जिसमें वारदात की तस्वीरें कैद हो गई थीं। फुटेज में आरोपी अभिषेक बुजुर्ग जगदीश पर बेरहमी से हमला करते हुए साफ नजर आ रहा हैं। इसके बाद आरोपी लूट करके मौके से फरार हो गया। 24 घंटे तक उसने छकाया। लेकिन मंगलवार शाम को उसकी लोकेशन हजीरा इलाके में मिली तो उसे दबोच लिया। अभिषेक से लूटी बाइक, मोबाइल भी बरामद कर लिया है। हालांकि, आरोपी लूट की रकम को खर्च करना बता रहा है।