15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING : चलती ट्रेन में लगी आग,यात्रियों में हडक़ंप,वीडियों देख कांप जाएंगे आप

BREAKING : ट्रेन में लगी आग,चलती गाड़ी से कूंदे यात्री, VIDEO
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 11 Nov 2018, 4:15 PM IST

fire in 12641 thirukkular superfast express

BREAKING : ट्रेन में लगी आग,चलती गाड़ी से कूंदे यात्री

दतिया। कन्याकुमारी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन 12641 तिरुकुरल सुपर फास्ट ट्रेन में अचानक आग लग गई है। आग ट्रेन की बोगी के अंदर लगी। ट्रेन के जनरल कोच में लगे पंखे की छत में से धुंआ उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चैन पुलिंग करके ट्रेन को दतिया से पहले चिरूला पर रोक दिया गया। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर चिरूला पुलिस पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : MP ELECTION 2018 : यहां एक-दूसरे के सामने ताल ठोक रहे समधी,भाई-बहन,फूफा-भतीजे,यही से बनते हैं मंत्री

कन्याकुमारी से चलकर निजामुद्दीन को जाने वाली 12641 तिरुक्कुलर सुपरफास्ट ट्रेन के जनरल कोच में लगे पंखे की छत में अचानक से आग लग गई। यात्रियों ने बताया की पहले किसी भी कुछ समझ में नहीं आया लेकिन आग ने जब तेजी पकड़ी तो आग लगने का पता चला। बोगी के अंदर धुंआ फैल गया। यात्रियों का दम घुटने लगा तब जैसे तैसे चैन पुलिंग कर ट्रैन को रोका। गाड़ी के रुकने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव 2018: जिले की 6 सीटों पर 123 उम्मीदवार आए मैदान में, 14 नवंबर तक लिए जा सकेंगे नाम वापस

ट्रैन के ड्राइवर और गार्ड को बताया गया।पुलिस और ट्रेन के स्टॉफ ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग की घटना से ट्रेन करीब 2.30 लेट हो गई है। इसके साथ डाउन ट्रेक पर आने वाली सभी गाडिय़ों का समय बढ़ाया गया है। छत्तीगड़ एक्सप्रेस, पंचवैली एक्सप्रैस, झेलम एक्सप्रैस, पंजाब मेल सहीत करीब आधा दर्जन गाडिय़ां अपने समय से 30 मिनट से लेकर 1 घण्टे की देरी से चल रही है। आपको बतां दें कि इस ट्रेन का झांसी के बाद सीधे आगरा और उसके बाद निजामुद्दीन में हाल्ट है।

यह भी पढ़ें : MP ELECTION 2018: पार्टियों की कथनी-करनी में अंतर, भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही उम्रदराज नेताओं पर जताया भरोसा

यात्रियों की निकली चीखें
देश में हुए ट्रेन हादसों के चलते जब बोगी में आग लगी तो उसमें बैठी सवारियां चीखने लगी। बोगी के अंदर धुआं फैल गया था। यदि पुलिंग नहीं करते तो आग और भी फैल सकती थी।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : कांग्रेस की सूची जारी होते ही हंगामा,पोस्टर फाड़े,दिग्गज नेताओं में खलबली,see video

बोगी से बाहर उतरे लोग
आग लगने के बाद पुलिंग करते ही लोग बोगी से बाहर आ गए थे। कुछ लोग इतना घबरा गए थे किन वे गाड़ी खड़ी होने के पहले ही चलती गाड़ी से कंूद गए।

जांच की जाएगी
घटना पर जानकारी देते हुए रेलवे अधिकारियों ने कहा कि- बोगी में आग लगने की जानकारी ली जा रही है। बोगी में आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।