बताया जा रहा है कि, ये घटना ठीक उस समय हुई, जब भाजपा की ओर से ग्वालियर लोकसभा के प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाहा भाजपा कार्यालय से रवाना हुए थे। दरअसल, रविवार को भाजपा भारत सिंह कुश्वाहा प्रत्याशी चुने जाने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इसके बाद कुछ देर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा की, फिर वहां से रवाना हो गए। भाजपा प्रत्याशी कार्यालय से निकले ही थे कि, उनके स्वागत में आए भाजपा समर्थकों के दो गुटों में संघर्ष हो गया, जिसमें मारपीट के साथ साथ फायरिंग भी हुई।