ग्वालियर. मध्य प्रदेश डेंगू का दंश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सूबे के ग्वालियर से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, शहर प्रदेशभर में डेंगू का नया हॉटस्पॉट बन गया है। मरीजों की संख्या के अनुसार देखें तो, ग्वालियर ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर को भी पीछे छोड़ दिया है। अभी तक ग्वालियर में 1518 मरीज मिल चुके हैं। जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में आंकड़ा 810 तक भी नहीं पहुंचा है। यहां डेंगू के हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। आलम ये है कि, अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए भी जगह नहीं है।