स्टेशन में हुआ हंगामा
हालांकि इस दौरान रेलवे स्टेशन पर हंगामा भी हुआ। हंगामे के कारण यशोधरा राजे सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी गुस्सा हुईं हालांकि बाद में बुआ और भतीजे दोनों एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दरअसल, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को छोड़ने के लिए उनके समर्थक पहुंचे हुए थे। इसी दौरान यशोधरा राजे सिंधिया भी स्टेशन पहुंचीं थी।