28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक पुत्र की गुंडागर्दी, कार से कुचलने की कोशिश पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर पुलिस ने दिनेश लोधी को अपने पड़ोसी रविंद्र यादव उर्फ लालू को अपनी स्कॉर्पियो कार से कुचलने की कोशिश करने पर पकड़ा। इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है। पुलिस ने आरोपी दिनेश को शिकायत के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 1 Jan 2024, 5:10 PM IST

pichore.png

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर पुलिस ने दिनेश लोधी को अपने पड़ोसी रविंद्र यादव उर्फ लालू को अपनी स्कॉर्पियो कार से कुचलने की कोशिश करने पर पकड़ा। इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है। पुलिस ने आरोपी दिनेश को शिकायत के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: प्लास्टर की जरूरत खत्म, अब तीन दिन में जुड़ेगी टूटी हड्डी

पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने एक बार फिर गुंडागर्दी मचाई। उसकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद ही गई। विधायक के बेटे ने अपने पड़ोसी को कार से कुचलने की कोशिश की। पुरानी छावनी इलाके में हुई इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद ग्वालियर पुलिस ने दिनेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दिनेश लोधी पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त

शिकायत के अनुसार दिनेश लोधी ने जलालपुर में स्कॉर्पियो कार से रविंद्र यादव को टक्कर मारने की कोशिश की। यादव अपने भतीजे के साथ घर के बाहर खड़े थे। कार की टक्कर से स्कूटर गिर गई लेकिन रविन्द्र और उनका मासूम भतीजा बाल बाल बच गए। यादव की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: एमपी में पेट्रोल की जबर्दस्त किल्लत, कई पंप बंद

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। विधायक पुत्र दिनेश लोधी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। दिनेश के पिता प्रीतम लोधी हाल ही के विधानसभा चुनाव में शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से चुनाव जीते हैं।

यह भी पढ़ें: 1 जनवरी से बंद हो जाएंगी भोपाल की सभी सिटी बसें!