आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से शहर सहित जिले की ऐसी लोकेशन चिह्नित की गई, जहां पर सबसे ज्यादा खरीद-बिक्री हो रही है। गाइडलाइन से अधिक पर रजिस्ट्री हो रही है। 137 लोकेशन का डेटा सामने आया था। जहां पर सबसे ज्यादा कॉलोनी विकसित हुई है। लोगों ने गाइडलाइन से ज्यादा पैसा दिया है। जिला मूल्यांकन समिति से गाइडलाइन पास होने के बाद दावे आपत्तियां मांगी थी, लेकिन किसी भी व्यक्ति या संगठन ने गाइडलाइन पर आपत्ति नहीं की। गाइडलाइन (Property Rates in gwalior) के प्रस्ताव को फाइनल कर भोपाल भेजा गया है।