भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक चंबल संभाग और ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी जिले में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिण्ड जिले शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश के सीहोर, भोपाल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, नीमच और मंदसौर जिले में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने या गिरने की आशंका है।