छह मोबाइल, टीवी, रेडियो, डिश टीवी सेटअप बॉक्स, तीन चार्जर मोबाइल के, एक दर्जन डिश टीवी का, दो रजिस्टर भी बरामद हुए। एक नीले रंग के रजिस्टर पर ड्रीम बिग,अंगे्रजी में लिखा था और दूसरे पीले रंग के रजिस्टर पर सिद्धार्थ नोटबुक अंग्रेजी में लिखा है। इसके अंदर सट्टे के अंक भी लिखे हैं। ११ सफेद कागज मिले जिन पर हिसाब-किताब लिखा है। एसडीओपी सुधीर सिंह कुशवाह के अनुसार कुछ समय से क्रिकेट सट्टे को लेकर सूचनाएं एसपी आदित्यप्रताप सिंह व एएसपी अनुराग सुजानिया को मिल रही थीं।