26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सिंधिया और भाजपा की महापौर प्रत्याशी ने खेला टेबल टेनिस, वायरल हो रहा वीडियो

-सिंधिया V/S भाजपा प्रत्याशी-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खेला टेबल टेनिस-अलग अंदाज में नजर आए सिंधिया-महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के साथ खेला टेबल टेनिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Jul 2022, 6:12 PM IST

News

जब सिंधिया और भाजपा की महापौर प्रत्याशी ने खेला टेबल टेनिस, वायरल हो रहा वीडियो

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान का चुनावी शोर शाम के पांच बजते ही थम गया। आगामी 6 जुलाई को पहले चरण का मतदान होना है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दल अपनी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने गृह नगर ग्वालियर में हैं। यहां चुनावी सोर थमने से पहले सोमवार की सुबह से ही उन्होंने लगातार बैठकें, सभाएं और रोड शो करते हुए भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों और महापौर प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इसी बीच सिंधिया के भीतर का खिलाड़ी भी आज देखने को मिला।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर में कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया, वे सामाजिक संगठनों की बैठकों में शामिल हुए। इसी क्रम में जब सिंधिया जीवाजी क्लब के 124वें स्थापना दिसव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो वहां बैठक लेने के दौरान उनके अंदर का खिलाड़ी जाग गया और उन्होंने टेबल टेनिस पर हाथ आजमाया। इस दौरान जीवाजी क्लब की टेबल टेनिस कोर्ट पर एक तरफ सिंधिया थे तो दूसरी तरफ भाजपा की महापौर पद की प्रत्याशी सुमन शर्मा थीं।

यह भी पढ़ें- चुनाव के बीच फिर होने लगीं कोरोना से मौतें, 86% बढ़ा आंकड़ा, इस उम्र के लोग रहें ज्यादा सतर्क


क्रिकेट और वॉलीबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों ने खेला टेबल टेनिस

आपको बता दें कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं तो वहीं, भाजपा की ओर से महापौर पद की प्रत्याशी बनाई गईं सुमन शर्मा वॉलीबॉल की पूर्व इंटर नेशनल खिलाड़ी हैं। ऐसे में जब दो बेहतरीन खिलाड़ी आमने सामने हों तो फिर खेल का मजा ही बड़ा रोचक होता है। यहां मौजूदा समय में राजनीति के दोनों खिलाड़ियों ने चुनावी शोरगुल के बीच टेबल टेनिस खेलकर सुकून के कुछ पल बिताए। हालांकि, सिंधिया का टेबल टेनिस खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।