26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के सपने लिए घर से भागा प्रेमी जोड़ा, पकड़ाए तो बोले- रहना है एक साथ

भोपाल से प्रेमी के साथ भागी थी युवती..अलग-अलग धर्म के होने के कारण परिजन शादी के लिए तैयार नहीं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 25 Jun 2022, 5:26 PM IST

gwalior.jpg

ग्वालियर. शादी के सपने सजाकर घर से भागे प्रेमी जोड़े को ग्वालियर में पुलिस ने पकड़ लिया। युवक-युवती संदिग्ध हालत में घूमते हुए पुलिस को पवनसुत कॉलोनी में मिले थे। पुलिस ने युवक-युवती के परिवारों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग धर्म के हैं इसके कारण परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। लिहाजा भोपाल की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी।

भोपाल से भागा प्रेमी जोड़ा, ग्वालियर में पकड़ाया
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गश्त के दौरान मुरार थाना पुलिस की टीम को पवनसुत कॉलोनी में संदिग्ध हालत में मिले थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो शुरुआत में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और जब बार-बार उनसे पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो एक दूसरे से प्यार करते हैं और घर से भागकर आए हैं। इस बात का पता चलते ही पुलिसकर्मी दोनों को थाने ले आए। जहां युवती ने बताया कि वो भोपाल की रहने वाली है और प्रेमी युवक के साथ घर से भागी थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करने और शादी करने की बात कहते रहे।

यह भी पढ़ें- किसी और को चाहने लगी लड़की तो युवक ने दे दी जान, बचपन से करता था प्यार


परिजन को दी सूचना
युवक-युवती के घर से भागने की बात पता चलते ही ग्वालियर पुलिस ने रात में ही भोपाल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद भोपाल पुलिस ने दोनों के परिजन को सूचित किया। युवती ने ये भी बताया है कि वो व प्रेमी अलग अलग धर्म के हैं इसलिए घरवाले उनकी शादी नहीं करना चाहते। लेकिन वो एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे से ही शादी करेंगे। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक युवक व युवती मुरार थाना पुलिस को मिली है। युवती भोपाल से अपने प्रेमी के साथ भागकर आई है। परिजनों के साथ ही भोपाल पुलिस को सूचना दी है। आगे की कार्रवाई भोपाल पुलिस द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- INSIDE STORY : जिस महिला ASI पर गोली चलाई कभी उसके ही घर में रहते थे TI, खराब है ट्रैक रिकॉर्ड