युलत की हरकतें तो शुरु से ही कुछ लोग देख रहे थे, लेकिन उसकी चीख पुकार सुनकर वहां बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। इधर, स्कूल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो चैनल गेट से युवक की गर्दन निकालने का प्रयास किया, लेकिन जद्दोजहद में चोट आने का सोचकर पुलिस ने आखिर में शटर काटकर युवक को सुरक्षित निकाल लिया। युवक दोपहर जनकगंज गोल पहाड़िया के सामुदायिक भवन में चलने वाले स्कूल के चैनल गेट से अंदर की तरफ झांक रहा था, लेकिन चैनल गेट में सिर डालते ही वो उसमें बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान गोल पहाड़िया क्षेत्र में रहने वाले बबलू के रूप में हुई है।