जानकारी के मुताबिक, बदरवास कस्बे में एसबीआई बैंक के सामने रहने वाले बड़े व्यापारी विजय सिंघल गल्ला व्यापारी के अलावा कियोस्क चलाने का काम करते है। साथ ही, विजय के मकान में एक एटीएम भी लगा है। गुरुवार रात करीब करीब 8.30 बजे कार में सवार तीन बदमाश आए और उन्होने एटीएम से कैश निकालने की बात कही। बताया जा रहा है कि, एटीएम मशीन जिस दुकान में लगी है, उसका शटर बंद था। बदमाशों ने पैसा निकालने के बहाने अतिरिक्त पैसा देने की बात भी व्यापारी विजय से बोली। इसके बाद बदमाशों ने विजय और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया और विजय के साथ मारपीट की।