इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में हुए अंधे कत्ल का खुलासा हो गया है। चौकाने वाली बात ये है कि, हत्याकांड का खुलासा एक चप्पल से हुआ है। युवक की हत्या उसी की पत्नी और उसके प्रेमी ने लव ट्राए एंगल के चलते की है। बताया जा रहा है कि, जिस युवक की हत्या हुई है, वो आरोपी महिला का तीसरा पति था। इससे पहले वो दो और शादी कर चुकी थी। तीन शादियों से उसके चार बच्चे भी हैं। बावजूद इसके इस बार वो नए प्रेमी के साथ चौथी शादी की तैयारी में थी। फिलहाल, पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा महिला की चप्पल से किया है, क्योंकि, हत्या के बाद प्रेमी के साथ भागी महिला की चप्पल वारदात की जगह ही छूट गई थी।