12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद अलर्ट ! रीक्रिएट की जाएगी विमान दुर्घटना जैसी स्थिति

MP News: इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में एयरपोर्ट की व्यवस्था कितनी तैयार है, इसे परखना है।
less than 1 minute read
Google source verification
(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

MP News: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद देशभर के हवाई अड्डों पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसके लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल पर 27 जून को एक मॉक ड्रिल होगी। जिसमें विमान दुर्घटना जैसी स्थिति को वास्तविक समय में रीक्रिएट किया जाएगा।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में एयरपोर्ट की व्यवस्था कितनी तैयार है, इसे परखना है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के बीच समन्वय क्षमता का मूल्यांकन और समयबद्ध बचाव कार्य की प्रभावशीलता को परखना भी है।

यह एजेंसी होंगी शामिल

मॉक ड्रिल में नागरिक उड्डयन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा और अन्य आपदा प्रबंधन एजेंसियां शामिल होंगी, जिसमें यह व्यवस्थाएं देखी जाएंगी….

-घायलों को निकालने और चिकित्सा सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया

-विमान दुर्घटना के तुरंत बाद की आपात प्रतिक्रिया

-घटनास्थल की बाधाओं के चलते बचाव कार्य में आने वाली चुनौतियां

-पीड़ितों के परिजनों को सूचित करना

-मीडिया समन्वय के लिए समर्पित संचार कक्ष की सक्रियता

ये भी पढ़ें: Metro Project: 'ओरेंज' और 'ब्लू लाइन' के 23 स्टेशनों लिए करना होगा इंतजार

तैयारी की जा रही है…

इस मॉक ड्रिल के माध्यम से हम अपनी तैयारियों के साथ अन्य व्यवस्थाओं को देखेंगे। यह ड्रिल 27 जून को होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। - काशीनाथ यादव, डायरेक्टर राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल