ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से शनिवार दोपहर 12 बजे कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की ओर से बताया गया है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। यह एमपी बोर्ड की वेबसाइड mpbse.nic.in पर अपलोड किया जाएगा, जिसे परीक्षार्थी रोल नंबर और नामांकन क्रमांक व डेट ऑफ बर्थ के जरिए देख सकेंगे। यहां बता दें कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेशभर के करीब साढ़े 11 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे,जिनमें ग्वालियर जिले के हजारों विद्यार्थी भी शामिल हैं।