21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार की घटना के बाद MP में भी नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल, भितरवार में कोचिंग जाती छात्रा से मारपीट

MP Minor Girl Harassment- भितरवार में कोचिंग जा रही छात्रा को बीच सड़क पर रोककर पीटा...। दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...।
3 min read
Google source verification
MP Minor Girl Harassment

MP Minor Girl Harassment- सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दो युवको को पकड़ लिया। (फोटो प्रिया सिंह एक्स)

MP Minor Girl Harassment- बिहार राज्य में मानवता को शर्मसार करने वाले मामले के बाद मध्यप्रदेश में भी नाबालिग बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। ग्वालियर जिले के भितरवार में कोचिंग जा रही छात्रा को बाइक सवार युवकों ने बीच रास्ते रोक दिया और मारपीट करने लगे। हालांकि सीसीटीवी सामने आने के बाद सोमवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे मामले इसलिए भी चिंता बढ़ाते हैं क्योंकि इसी साल मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से नाबालिग बच्चियों और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और पीछा कर मारपीट के कई प्रकरण सामने आए हैं।

ग्वालियर जिले के डबरा के भितरवार तहसील में हुई इस घटना ने एक बार फिर सभी को चिंता में डाल दिया है। भितरवार एसडीओपी गगन हनवत ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक भितरवार में किराए का कमरा लेकर रहते थे। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित लड़की के परिवार के लोग अभी शिकायत के लिए नहीं आए हैं। बुलाया गया है।

क्या हुआ था शनिवार को

भितरवार तहसील मार्ग स्थित कमला स्कूल के पास कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रही एक छात्रा को रोककर बाइक सवार युवकों ने छात्रा के साथ मारपीट की। उस छात्रा के साथ दूसरी छात्राएं भी थीं, जो घबरा गई। इस घटना के बाद कोचिंग जाने वाली अन्य छात्राएं भी दहशत में हैं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, नहीं तो किसी तो पता ही नहीं चलती। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह मावई के मुताबिक पुलिस को घटना की जानकारी सीसीटीवी वीडियो के माध्यम से मिली थी। पुलिस फुटेज के आधार पर मारपीट की घटना की परिस्थितियों और युवक की पहचान के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

एमपी में इस साल हुए मामले

0 नीमच: सितंबर 2026 में पालसोड़ा के ऑनलाइन सेंटर संचालक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी की सरेआम पिटाई कर दी।
0 उज्जैन: सितंबर 2026 में ही उन्हेल में एक दलित छात्रा का पीछा करने और उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
0 शिवपुरी: अगस्त 2026 में बाइक सवार युवकों ने नाबालिग लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की, हाथ पकड़कर धक्का-मुक्की की और मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ। जिसकी शिकायत पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक (SP) से की थी।
0 छिंदवाड़ा: जून 2026 में 9 से 11 वर्ष की उम्र के सात नाबालिग छात्रों ने एक मासूम बच्ची से छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने सभी सातों बच्चों को हिरासत में लिया था।
0 छतरपुर: मई 2026 में एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के प्रयास हुआ था, सीसीटीवी फुटेज आने के बाद कार्रवाई हुई थी।
सिंगरौली: जनवरी 2026 में एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने छेड़छाड़ और मारपीट की थी।

बिहार से आगे मध्यप्रदेश

बेटियों को देवी मानकर घर-घर पूजा की जाती है, लेकिन बच्चों पर लैंगिग अपराध बढ़ गए हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े हैरान करते हैं। NCRB की 2023 रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश में बच्चों के खिलाफ अपराध के 22,393 मामले दर्ज हुए, जो देश में सबसे अधिक थे। बिहार में ऐसे 9,906 मामले दर्ज हुए। MP में दर्ज मामलों की संख्या बिहार से करीब 2.3 गुना रही।

बिहार में भी हुई ऐसी घटना

बिहार के जमुई में हुई घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। कुछ शरारती युवकों ने नाबालिग प्रेमी जोड़े के साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार किया। इसका वीडियो वायरल होने के लोगों का भी गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू की। SP विश्वजीत दयाल के आदेश पर, SDPO दीप्ति मोनाली की अगुवाई में बनी एक स्पेशल SIT ने तीन संदिग्धों को गिरफ़्तार किया। BNS और POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। यह वीडियो जमुई-लखिसराय बार्डर स्थित कुंदर डैम का बताया जा रहा है। इसमें प्रेमी जोड़े को कुछ युवक परेशान करते दिखाई दे रहे हैं। प्रेमी और प्रेमिका स्कूटी से घूमने निकले थे।

राहुल गांधी ने साधा निशाना

इधर, बिहार में हुई 10वीं क्लास के छात्र और छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट की घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को ऐसी बतदमीजी करने का हक किसने दिया।यह संस्कृति नहीं है। उन्होंने बिहार सरकार से जवाब मांगा कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?