25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड, घर पर मिला शव

mp news: कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 12 Dec 2024, 7:46 PM IST

gwalior

mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर है यहां कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट ने खुदकुशी कर ली है। कांग्रेस नेता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। घटना की खबर लगते ही पुलिस और शहर के कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ग्वालियर के माधौगंज थाना इलाके के रॉक्सी इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट अमर सिंह माहौर ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। कांग्रेस नेता के सुसाइड करने की खबर लगते ही शहर के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं का उनके घर पर जमावड़ा लग गया।


यह भी पढ़ें- टीआई को जान से मारने की धमकी देने वाले सस्पेंड आरक्षक ने बनाया वीडियो, बच्चों से कहा-मारूंगा और मरूंगा…

कांग्रेस नेता के सुसाइड करने की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कांग्रेस नेता के इस तरह से सुसाइड करने से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हैरान हैं।


यह भी पढ़ें- स्कूल में 11वीं की छात्रा से तीन लड़कों ने किया गैंगरेप