23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Rains: झांसी के पास से निकलेगा डीप डिप्रेशन, 16-17-18 को बारिश अलर्ट

MP Rains: बंगाल की खाड़ी में बना नया डीप डिप्रेशन 17 को आएगा, 4 से 6 इंच बारिश के रहेंगे आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 27 Oct 2024, 5:36 PM IST

Rain alert for 2 days in 40 districts of MP

Rain alert for 2 days in 40 districts of MP

MP Rains:मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। बंगाल की खाड़ी में नया डीप डिप्रेशन एरिया (अति कम दबाव का क्षेत्र) विकसित हो गया है। यह पश्चिमी बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर बरपाते हुए आगे बढ़ रहा है। बुंदेलखंड होते हुए झांसी के पास गुजरेगा। 17 सितंबर को यह सिस्टम ग्वालियर चंबल संभाग में पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 4 से 6 इंच (100 से 150 मिली मीटर) बारिश के आसार हैं, कुछ-कुछ जगहों पर इससे ज्यादा भी पहुंच सकता है। भिंड व मुरैना में येलो अलर्ट है। दोनों जिलों में बारिश होगी। यदि सिस्टम का रुख उत्तर की ओर हो गया तो बारिश फिर से कहर बरपा सकती है। 16-17-18 सितंबर को तेज बारिश के आसार है।

3 सिस्टम प्रभावी, नहीं छाए बादल

● बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन एरिया बना हुआ है।

● मानसून ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली की ओर जा रही है।

● दिल्ली के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।

● गुजरात में भी चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।

● मानसून ट्रफ लाइन व चक्रवातीय घेरों की ग्वालियर से दूरी अधिक है।

● अधिक दूरी होने से नमी कम रही, आसमान साफ हो गया।

● 16 सितंबर से शहर के मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा।

● गरज-चमक के साथ बारिश होगी, क्योंकि सिस्टम नजदीक आ जाएगा।

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 हजार तक बढ़ेंगे किस्त के रुपए


आसमान साफ, धूप खिली, तापमान सामान्य से नीचे

शनिवार को आसमान साफ हो गया। इससे तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। तापमान सामान्य से नीचे रहने की वजह से उमस से राहत रही। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन व रात में उमस का सामना नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन अगले दो दिन में नमी आने पर उमस बढ़ सकती है।