डकैत रामसहाय की गैंग की आरोन के जंगल में हलचल की खबर पर पुलिस आरोन, मोहना सहित सर्किल थाने से पुलिसकर्मियों की दो टीम जंगल में उतरी हैं। पुलिस ने जंगल में पीने के पानी और छिपने के ठिकाने खंगाले हैं। अभी तक गिरोह नजर में नहीं आया है। उसके बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। शेखर दुबे, एसडीओपी घाटीगांव फैक्ट फाइल 50 हजार का इनामी डकैत रामसहाय गुर्जर पुत्र रघुनाथ गुर्जर निवासी कुदिन्ना साहपुर थाना सोनेवन गुर्जा धौलपुर राजस्थान का रहने वाला है। इसके अलावा भंवरपुरा के पास भी उसका घर है। रामसहाय की गैंग में 4 लोग हैं। गिरेाह के पास 315 बोर की राइफल, 12 बोर की बंदूक बताई गई है। गिरोह जिस इलाके में जाता है वहां अस्थाई मेंबर भी उसके साथ शामिल होते हैं।